प्रदेश का बजट आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश की अवधारणा को मूर्तरूप देने वाला है : राज्यमंत्री यादव
भोपाल
मध्यप्रदेश विधानसभा में वर्ष 2021-22 के लिए प्रस्तुत बजट को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने समग्र विकास का आधार बताते हुए कहा कि जहाँ बजट में प्रत्येक वर्ग के हित संरक्षण का ख्याल रखा गया है, वहीं प्रदेश की जनता पर कोई नया कर नही लगाया गया है।
राज्यमंत्री यादव ने कहा कि बजट 'आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश' की अवधारणा को मूर्तरूप देने में पूरी तरह सक्षम साबित होगा। उन्होंने कहा कि बजट में प्रत्येक क्षेत्र के साथ ही जनहितैषी योजनाओं के संचालन के लिए भी समुचित प्रावधान किये गये हैं।
Source : Agency

पाठको की राय